मिर्जापुर, मार्च 29 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद । संतनगर थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव के ढेढ़ी तालाब में रविवार की सुबह डूबने से युवक की मौत हो गई। वह घर से शौच के लिए निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के कन्हईपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामआसरे पुत्र सुखराम सुबह लगभग छह बजे घर से शौच के लिए निकला था। घर से सौ मीटर दूर स्थित ढेढ़ी तालाब के भींटे पर पहुंचा वही पैर फिसलने से डूब गया गया। काफी देर बाद भी युवक के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। तलाश करते हुए पुत्र आशीष तालाब के पास पहुंचा तो देखा कि पिता का शव उतराया पड़ा था। पुत्र दौड़कर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में उतराए शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उधर...