बुलंदशहर, मार्च 24 -- छतारी। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। आरोप है कि शौच को जाते समय गांव के ही एक युवक ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार वह सुबह शौच के लिए जा रही थी तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसे जबरन पकड़कर उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिस पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...