गुमला, जून 6 -- गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के बारडीह गांव निवासी 22 वर्षीय रंथी देवी को विषैले सांप ने डंस लिया। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रंथि देवी शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक हरे रंग के सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप के डंसते ही उन्होंने झटका देकर उसे अलग किया। जिसके बाद वह झाड़ियों में छिप गया। घटना के बाद स्वजन महिला को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...