चंदौली, दिसम्बर 25 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र में नगवा गांव के एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार की देर शाम धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक सीवान में शौच करने गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगवा गांव का 22 वर्षीय मिथिलेश कुमार गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे शौच के लिए नगवा और सोनहुली गांव के बीच सिवान गया था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मिथिलेश को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया। उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की सूचना तत्काल धानापुर पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.