छपरा, मई 11 -- शौच के लिए गए अधेड़ की पोखर में डूबने से मौत, पैर फिसलने से हुई घटना परिवार में मचा कोहराम छह बेटियों के सिर से उठा पिता का साया कोपा। यह भी पढ़ें- डैम से मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिसघटना का विवरण कोपा थाना क्षेत्र के कोपा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 बलडीहा गांव में सोमवार की शाम पोखर में डूबने से 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय चन्देश्वर यादव के पुत्र कन्हैया यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि कन्हैया यादव सोमवार की शाम शौच के लिए गांव के बाहर स्थित पोखर की ओर गए थे। इस दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी होती, तब तक उनकी डूबने से मौत हो चुकी थी।परिवार का हाल ग्रामीणों के...