देवरिया, मई 31 -- भागलपुर/मईल, हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के जमुआर नाला के किनारे शनिवार की शाम शौच करने गए युवक को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। गोली पैर में लगने के बाद युवक को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उधर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की।मईल थाना क्षेत्र के ग्राम मुझवलिया नम्बर 4 के रहने वाले अजीत कुमार (18) पुत्र रामप्रवेश शाम को शौच करने के लिए जमुआर नाला की तरफ गए थे। अचानक पैर में गोली लग गई। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग पहले सीएचसी ले गए, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- शौच करने गए युवक को संदिग्ध हालात में पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की माने तो अचानक आकर गोली लग गई। उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी...