गढ़वा, अप्रैल 29 -- मझिआंव। बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लावाचंपा में छात्र द्वारा शौचालय सफाई करने के प्रकरण की जांच करने डीएसई अनुराग मिंज स्कूल पहुंचे। डीएसई ने कहा कि मामला प्रकाश में आने के बाद उसकी जांच की गई। संबंधित छात्र और स्कूल के हेडमास्टर व शिक्षकों से पूछताछ की गई। डीएसई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आलोक में दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...