मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुरा डीह निवासी विशेष लोक अभियोजक राजीव रंजन राजू ने शौचालय की सफाई के बाद उसके मैले को उनके मकान के सामने डालने की शिकायत नगर आयुक्त से की है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम व निजी टैंकरों के द्वारा रामदयालु रेलवे गुमटी से पूरब भीखनपुरा डीह के निकट एनएच किनारे मैला गिराया जाता है। जब उन्हें रोका जाता है तो वे नगर निगम का आदेश बताकर लोगों पर धौंस जमाते हैं। प्रत्येक दिन मैला गिराए जाने व उससे आने वाली दुर्गंध से मोहल्ला में रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने नगर आयुक्त से यहां मैला को गिराने पर रोक लगाने की अपील की है। शिकायत की कॉपी सांसद, विधायक, मेयर व डीएम को भी भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...