सीवान, अप्रैल 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में आईसीडीएस के कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम विवेक रंजन मैत्रेय नेसमीक्षा के दौरान विभाग की योजनाओं पर सभी सीडीपीओ को स-समय अनुपालन करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने जिले में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवन के निर्माण कार्य में प्रगति लाने व जिन आंगनबाड़ी केन्न्द्रों पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने पीएमएमवीवाई योजना के तहत आवेदन की अपलोडिंग को शत-प्रतिशत करना अनिवार्य बताया। कहा कि, विशेष रूप से सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी व एलपीए से संबंधित लंबित मामले का प्रति शपथ पत्र तैयार कर ओथ लेने का निर्देश दिया।बैठक में डीपीओ आईसीडीएस तरणी कुमारी, सभी सीडीपीओ व विभागी...