एटा, जून 6 -- शुलभ शौचालय गई सात वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। परिवार के लोगों ने बालिका को घर लेकर आए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव निवासी सात वर्षीय बालिका शौच के लिए सामुदायिक शौचालय में गई थी। इसी समय पड़ोस का किशोर बच्ची के पास शौचालय में पहुंच गया। उसने बच्ची को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची इस हरकत से रोने लगी। बच्ची की चीख की आवाज सुन आसपास के लोग अंदर गए तो किशोर उसके साथ गलत हरकतें कर रहा था। बच्ची खून से लथपथ हो गई थी। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग पहुंच गए। बच्ची को इस हालात में देख परिवार के लोग दंग रह गए। कुछ ही देर...