पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नवगढा गांव में मंगलवार की रात में बारात आए युवक को पैर में एक गोली लगी है जिससे उसकी स्थिति गंभीर है। उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। जख्मी की पहचान गढ़वा जिले के पोटका गांव निवासी 19 वर्षीय कमल चौधरी के रूप में की गई है। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि बारात के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर उठे उत्पन्न विवाद में गोली चली है जिसमें एक युवक जख्मी है। इलाज एमआरएमसीएच में चल रहा है। प्रारंभिक इलाज के बाद युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जख्मी कमल चौधरी के अनुसार बारात के वरमाला के दौरान फायरिंग हुई जिसस भगदड़ ...