गोरखपुर, मई 19 -- गगहा। क्षेत्र के खजुरी गांव में मंगलवार सुबह शौचालय में 70 वर्षीय एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान खजुरी निवासी राम किशुन (70) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गांव के शिवपाल शाही के यहां मजदूरी करते थे और काफी समय से वहीं रह रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, राम किशुन नशे के आदी थे। मंगलवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर लोगों ने खोजबीन की तो उनका शव शौचालय के अंदर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में शौचालय में गिर पड़े होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हि...