लखनऊ।, जुलाई 2 -- Ayodhya Ram Mandir donation theft: अयोध्या के राम मंदिर में दान के पैसों में हुई हेराफेरी को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला से हुई पूछताछ के बाद पुलिस जांच का दायरा काफी बढ़ गया है। हिरासत में हुई लगभग दो घंटे की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले कई खुलासे किए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि चोरी की गई नकदी को पकड़े जाने से बचाने के लिए पहले मंदिर परिसर के भीतर बने शौचालय में छिपाया जाता था और फिर सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर इसे धीरे-धीरे छोटी किस्तों में बाहर निकाला जाता था। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा है कि इस रैकेट में शामिल लोगों ने दान-काउंटिंग सेंटर के लेआउट, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आने-जाने के रास्तों और स्टाफ के ...