प्रयागराज, अप्रैल 5 -- एसआरएन अस्पताल परिसर में नगर निगम की ओर से दो माह पहले शौचालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते शौचालय में दरवाजे नहीं लगाए गए। इससे पोस्टमार्टम हाउस आने वाले लोग उसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। जरूरत पर लोग अस्पताल में आते हैं या सिविल लाइंस स्थित सार्वजनिक शौचालय में जाते हैं। नगर निगम की ओर से जनवरी में लाखों रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण कराया गया था। शौचालय में दरवाजा न होने के कारण उसमें कुत्ते आराम करते हैं। वहीं, खुले शौचालय और परिसर में गंदगी फैल रही है। पोस्टमार्टम हाउस में प्रतिदिन 10-12 शवों का पोस्टमार्टम होता है। साथ ही संबंधित मृतकों के 250 से 300 परिजन पोस्टमार्टम हाउस आते हैं। पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि शौचालय में दरवाजे न लगाए जाने से लोगों को परे...