शौचालय बदहाल, परिसर में गंदगी पर डीआरएम नाराज
बलिया, मई 1 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शुक्रवार को फेफना रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।डीआरएम ने स्टेशन परिसर में स्थित मालगोदाम का भी अवलोकन किया। वहां की वर्तमान स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को सामनों के रख रखाव के लिए फटकार लगाई। अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने को कहा, ताकि आम लोगों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। शौचालय की स्थिति पर असंतोष जताया तथा तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने किया टूंडला-कानपुर रेलखंड का निरीक्षण स्टेशन परिसर में चारों ओर गंदगी मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक ने कड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.