अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सामनापाड़ा सार्वजनिक शौचालय पर अवैध कब्जा किए जाने के मामले में सपा नेता प्रशांत वाल्मीकि के खिलाफ सासनी गेट थाने में मुकदमा नगर निगम ने कायम कराया है। तीन दिन पहले सपा नेता के खिलाफ तहरीर दी गई थी। इससे पहले नगर आयुक्त के कक्ष में हंगामा करने पर भी प्रशांत वाल्मीकि पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। सासनीगेट स्थित सामनापाड़ा में सार्वजनिक शौचालय था, जिस पर दबंग किस्म के सपा नेता प्रशांत वाल्मीकि ने निजी रूप से कब्जा कर लिया था। समाज के लोगों को डरा धमकाकर उपयोग नहीं करने देते थे। तीन दिन पहले नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सार्वजनिक शौचालय का ताला तुड़वाकर खाली कराया। मौके से स्कूटी, बाइक, बोर्ड, लकड़ी व अन्य सामान बरामद हुए थे। स्वच्छता निरीक्षक की तहरीर पर सासनी गेट पुलिस ने मुकदमा कायम कर लि...