बक्सर, सितम्बर 26 -- फोटो संख्या 16 कैप्शन - शनिवार को बनारपुर में शौचालय निर्माण करने वाले लाभार्थी को सम्मानित करते पदाधिकारी। बक्सर, हिप्र। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत शनिवार को चौसा प्रखंड अंतर्गत बनारपुर पंचायत के महादलित टोला के वार्ड संख्या-11 स्थित रविदास मंदिर परिसर में शौचालय निर्माण करने वाले लाभार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समुदाय के वैसे परिवार, जिन्होंने अभी तक अपने घर में शौचालय का निर्माण नहीं कराया है, उनसे अविलंब शौचालय निर्माण कराने की अपील की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि पात्र लाभुकों को शौचालय निर्माण के लिए सरकार द्वारा 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। साथ ही, स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले परिवारों को अन्य सरक...