भदोही, जून 30 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गांधी गांव में बन रहे शौचालय को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। गांव निवासी कृपाशंकर उपाध्याय ने कहा कि सोमवार की सुबह मोहित, रोहित, चन्द्रशेखर और सूर्यप्रकाश शौचालय निर्माण का विरोध करते हुए मारपीट किए। आरोपितों ने बीच बचाव करने आए स्वजनों के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा कायम करते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...