पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर गांधी प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार एवं डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पंचायतीराज विभाग, उद्योग विभाग एवं नेडा विभाग का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नुक्कड नाटक के माध्यम से दी गई। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के कमजोर व्यक्तियों तक संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। डीएम ने कहा कि आर्थिक रूप से प्रबल होने के लिए अपना घर व अपना रोजगार होना आवश्यक है। सरकार इन्हीं नीतियों पर कार्य कर रही हैं। ज...