जहानाबाद, मार्च 11 -- शत प्रतिशत शौचालय का निर्माण निर्धारित अवधि में कराना सुनिश्चित करें लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अभियान की हुई समीक्षा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। उप विकास आयुक्त ( डॉ. प्रीति) की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा कर अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि शौचालय निर्माण के लिए ऑनलाइन नागरिक पोर्टल पर प्रखंड मोदनगंज एवं जहानाबाद का आवेदन सबसे ज्यादा लंबित है जिस बाद संबंधित प्रखंड समन्वयकों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि तीन दिनों के अंदर सभी लंबित आवेदन का डिस्पोजल करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगे। शौचालय निर्माण में लक्ष्य के विरुद्ध प्रग...