काशीपुर, अप्रैल 2 -- काशीपुर, संवाददाता। कोर्ट रोड पर प्रस्तावित शौचालय निर्माण के खिलाफ दायर वाद को सिविल जज (सीडी) काशीपुर की अदालत ने खारिज कर दिया। मोहल्ला गंज निवासी राजेंद्र कुमार अरोरा व केवल कृष्ण अरोरा ने दावा किया था कि उन्होंने कोर्ट रोड स्थित एक भूमि खरीदी है और उसके दक्षिणी हिस्से में नगर निगम शौचालय बनाना चाहता है, जिसे रोका जाना चाहिए। नगर निगम की ओर से अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल ने कोर्ट में पक्ष रखते हुए बताया कि संबंधित भूमि मात्र 1100 वर्ग फीट है, जबकि इसके आगे की जमीन नगर निगम की है। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि पर पहले अतिक्रमण था, जिसे हटाया जा चुका है और राजकीय भूमि पर निर्माण का अधिकार नगर निगम को है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने वाद खारिज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...