शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- कछियानी खेड़ा श्री हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए शौचालय निर्माण की मांग को लेकर मानव जीवन कल्याण समिति ने एसडीएम सदानंद रोज को ज्ञापन दिया। गुरुवार को समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा पप्पू के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने बताया कि मंदिर के निकट कोई भी शौचालय नहीं है जिस कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। एसडीएम सदानंद सरोज ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे और सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान चंद्रकांता त्रिवेदी, सुबोध कुमार, माया देवी, इशिका शर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...