जौनपुर, मई 9 -- मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के टेकारडीह गांव में पड़ोसियों ने महिला का शौचालय तोड़ दिया। महिला की तहरीर पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी मधु यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार मई को पड़ोसी राजेश यादव, प्रमोद, प्रियांशु, विजय, फूला देवी, कोमल, गंगा प्रसाद और संतोष सरोज ने घर पर लाठी डंडे से लैस होकर हमला कर दिया। उन्होंने शौचालय तोड़ कर गिरा दिया। भैंस को पीटा और हाक दिया। जाते जाते जान से मारने की धमकी दिए। उसने संतोष सरोज पर भी आरोप लगाया। थाना प्रभारी विनीत राय ने बताया कि आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- दीवार तोड़ने को लेकर महिला से की मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...