गंगापार, जून 29 -- भमोखर गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार से ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठ गए। गांव निवासी रमेश भारतीय के नेतृत्व में शुरू हुए आंदोलन में जांच रिपोर्ट के बावजूद दोषियों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद हुई जांच में 52 शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता सामने आई थी, लेकिन अब तक संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में 255 शौचालयों के निर्माण का दावा किया गया, जबकि कई पात्र लाभार्थी आज भी शौचालय की सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध विभागीय व कानूनी कार्रवाई तथा सभी पात्र लाभार्थियों के शौचालयों का निर्माण कराने की मांग की है। ...