सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सीतामढ़ी। सुप्पी प्रखंड की मोहनी मंडल पंचायत में शौचालय निर्माण के नाम पर हुए बड़े वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर हुई जांच में 36 फर्जी लाभुकों के नाम पर भुगतान की पुष्टि हुई है। हैरानी की बात यह रही कि जांच के दौरान संबंधित वार्ड में एक भी लाभार्थी नहीं मिला। मामला 2024 का है, इसमें शिकायत मिली थी कि शौचालय निर्माण के लिए जिन लाभुकों के नाम पर राशि का भुगतान किया गया, वें वास्तव में उस वार्ड के निवासी नहीं हैं। डीएम के निर्देश पर डीआरडीए निदेशक द्वारा अभिलेखों की जांच के साथ स्थलीय सत्यापन किया गया।जांच में मिला कि संबंधित आवेदनों का रिकॉर्ड कार्यालय में उपलब्ध नहीं है, इसे गंभीर अनियमितता माना गया। वर्तमान बीडीओ द्वारा भी स्थल जांच में किसी लाभार्थी के नहीं मिलने की पुष्टि क...