शौचालय के विवाद में किशोर को पीटा
बांदा, जून 18 -- बांदा। बदौसा थाने के दतौरा दुबरिया गांव निवासी सबीना पत्नी हाफिज खान ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दी। आरोप लगाया कि बुधवार को सुबह आठ बजे पड़ोसी हासिम व उसके पुत्र वाजिब, आबिद, वाजिद, फरीद उसके शौचालय में ताला लगाने लगे। तभी उसके 13 वर्षीय बेटे एहसान ने मना किया तो दबंगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। महिला ने मना किया तो उसको गाली-गलौज की और धमकाया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.