सुल्तानपुर, जून 4 -- सुलतानपुर। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आवेदन करने के बाद भी ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए धनराशि नहीं मिल पर रही है। विकास खंड दूबेपुर की ग्राम पंचायत दूबेपुर में व्यक्तिगत शौचालय के लिए 12 लोगों से अधिक ग्रामीणों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त शौचालय पर सत्यापन रिपोर्ट मांग पत्र पंचायत सचिव के पास भेजी गई है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट नही लगाई गई। इस मामले में ग्राम प्रधान ने बताया कि सचिव की ओर से रिपोर्ट नही लगाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...