रायबरेली, जनवरी 29 -- अमावां संवाददाता। सदर तहसील का खूबसूरत सा भवन जहां एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर के कार्यालय से जुड़े बरामदे तहसील भवन की भव्यता बयान करते हैं। तहसील स्तरीय दोनों ही अधिकारियों के बरामदों की फर्श पर वोटर दिवस व गणतंत्र दिवस पर बनाई गई खूबसूरत रंगोली भवन की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। लेकिन एसडीएम सदर कार्यालय के बरामदे से जुड़ा पुरुष शौचालय अधिकारियों की लापरवाही भी चीख-चीख कर बयान करता है। शौचालय में फैली गंदगी टूटा प्लास्टर टाइल्स और दरवाजे की टूटी सिटकनी किसी पिछड़े गांव के शौचालय के समान ही है। जिसे एक बार बनाकर छोड़ दिया गया और पलट कर देखना कोई नहीं आया। जनपद की सदर तहसील भवन की जिसे मुख्य द्वार से देखते ही तबीयत खुश होती है। यहां तहसील दिवस के अलावा भी आए दिन जिला स्तरीय अधिकारियों की आवाजाही बनी रहती है। इसके अलाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.