दरभंगा, मई 16 -- विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव के वार्ड संख्या छह में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक चार वर्षीय मासूम की नव निर्मित शौचालय की टंकी में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के परबत्ता गांव निवासी रामलाल राम के पुत्र अभिमान कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि अभिमान अपनी मां के साथ 13 मई को अपने नाना महेंद्र राम के घर शादी समारोह में शामिल होने माधोपट्टी आया था। यह भी पढ़ें- शौचालय की टंकी में गिरने से बच्चे की मौत शुक्रवार की शाम वह खेलते-खेलते घर के समीप मो. कलम के नव निर्मित शौचालय की टंकी के पास पहुंच गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे हौज में जा गिरा। काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आने पर परि...