गौरीगंज, सितम्बर 10 -- अमेठी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण व संचालन की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संचालित शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। ओडीएफ प्लस की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के मानकों को बेहतर बनाने पर जोर दिया।कचरा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने पर जोर: डीएम ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा आरआरसी सेंटर के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने कचरा प...