गुड़गांव, जून 9 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर में 40 नई जगहों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश के सभी निगम, परिषद और पालिकाओं को निर्देश दिया है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी शौचालयों का 30 जून तक कार्य शुरू किया जाए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 30 जून तक सभी चिन्हित स्थानों पर काम शुरू करवाकर उसकी विस्तृत प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए। इसके साथ ही, अब हर 15 दिन में निर्माण कार्य की भौतिक रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को सौंपनी अनिवार्य कर दी गई है। मुख्यालय से मिले इस कड़े दिशा-निर्देश के बाद नगर निगम गुरुग्राम के इंजीनियरिंग विंग में हलचल तेज हो गई है। नगर निगम द्वारा इस परियोजना के तहत शहर के विभिन्न व्यस्त बाजारों, चौराहों और...