शौक पूरे करने को बने तस्कर, 243 ग्राम स्मैक में गए जेल
बरेली, मई 20 -- भमोरा।पुलिस ने दो युवकों को 243 ग्राम स्मैक बरामद होने पर जेल भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक हीरेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह, योगेश सिंह, सिपाही मुस्तफा के साथ बरेली-बदायूं हाईवे से बभियाना जाने वाले रास्ते पर रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को दो युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर वे सकपका गये संदेह होने पर पुलिस ने उन दोनों की तलाशी ली, जिसमें कमल निवासी कुंडरिया फैजुल्लापुर थाना अलीगंज के पास से 124 ग्राम स्मैक तथा दूसरे विजय वर्मा कुंडरिया फैजुल्लापुर थाना अलीगंज के पास से 119 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बताया कि उन्होंने राह चलते व्यक्ति से स्मैक खरीदी थी, जिसे चोरी छुपे थोड़ी-थोड़ी कर मंहगे दामों में बेंच देते है, मुनाफा आपस में आधा-आधा बांटकर अपने शौक पूरे करते हैं। यह भी पढ़ें- शौक पूरे करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.