अमरोहा, अप्रैल 11 -- अमरोहा। सेल्समैन से 25 हजार रुपये दो बाल अपचारी ने छीने थे। दोनों ने शौक पूरे करने के लिए घटना को अंजाम दिया था। दोनों खाटू श्याम चले गए थे। तीन दिन घूम कर लौटे तो शुक्रवार को कपड़े खरीदने अमरोहा शहर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में दो अप्रैल की रात को हुई थी। क्षेत्र के गांव वारसपुर निवासी चमन सिंह गांव मऊ मयचक स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन है। वह दो अप्रैल की रात को दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में मालीपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने 25 हजार रुपये की छीन लिए थे। पुलिस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैलसा-नन्हेड़ा मार्ग पर दोनों किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.