अररिया, जनवरी 16 -- अररिया, निज संवाददाता टीवी सीरियल की चकाचौंध देख कर शौक पूरा करने के लिए अपने घर से 20 दिन पहले भागे छह नाबालिग को सीडब्ल्यूसी ने गुरुवार को परिजनों को सौपा। दरअसल जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी गांव के 12 से 15 साल के पांच महादलित परिवार के किशोर टीवी की चकाचौंध से प्रभावित होकर अपना शौक पूरा करने के लिए पांचो ने बड़े शहर जाने और खूब पैसा कमाने के लिए बाहर जाने का प्लांनिग किया। ये पांचो किशोर 18 दिसंबर को अपने गांव धनेश्वरी से पैदल ही बनमनखी रेलवे स्टेशन पहुंच गया। रेलवे स्टेशन पर उन बच्चों को एक व्यक्ति मिला। उसने अमृतसर जाने के लिए की टिकट कटवा दिया। इसके बाद बच्चे ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन जब समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो उक्त व्यक्ति वहीं उतर गया। उसके साथ ही बच्चे भी समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गया...