संवाददाता, मार्च 4 -- UP News: रंगों के त्योहार होली का खुमार शौकीनों के सिर भी चढ़कर बोल रहा है। आलम यह है कि होली की पूर्व संध्या तक यूपी के महाराजगंज जिले में शराब की बिक्री ने पिछले कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। मंगलवार शाम तक जिले के शौकीनों ने पांच करोड़ रुपये से अधिक की शराब खरीद ली। दुकानों पर उमड़ी इस भारी भीड़ से जहां आबकारी विभाग का खजाना भर गया है, वहीं बुधवार को बंदी के डर से लोगों ने पहले ही स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया। जिले में कुल 293 शराब की दुकानें संचालित हैं, जिनमें से 100 कंपोजिट दुकानें हैं। इन कंपोजिट दुकानों पर अंग्रेजी शराब व बीयर की बिक्री सबसे अधिक देखी गई। मंगलवार दोपहर से ही दुकानों के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां देशी शराब की दुकानों पर भारी भीड़ रही, वहीं शहरी इलाकों में ब...