मेरठ, मार्च 25 -- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित बयान पर हिंदू संगठन में विरोध जताया। बुधवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए शौकत अली का पुतला फूंका। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी ने हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया है। सचिन सिरोही ने कहा कि शौकत अली द्वारा दिए गए बयान में मुस्लिम विधायकों की संख्या को लेकर की गई टिप्पणी भी समाज में विभाजन पैदा करने वाली है। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने योगी आदित्यनाथ से मांग की कि शौकत अली को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने और संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की भी मांग उठाई गई। चेतावनी दी कि यदि 24 से ...