शौंडिक सूड़ी समाज का बड़ा निर्णय, सामाजिक समारोहों में मांस-मदिरा और मृत्युभोज पर रोक
रांची, मार्च 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड प्रदेश शौंडिक सूड़ी समाज ने सामाजिक एकजुटता, जागरुकता और मानवता की सेवा का संकल्प लिया है। सोमवार को कांके रिंग रोड स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन सह चतुर्थ वैवाहिक परिचय कार्यक्रम के समापन पर इसका निर्णय लिया गया। डॉ. अशोक प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के किसी भी सार्वजनिक या पारिवारिक समारोह में मांस और मदिरा का प्रयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा। इसके साथ ही समाज में व्याप्त मृत्युभोज जैसी कुप्रथाओं को भी बंद करने पर सहमति बनी। सम्मेलन में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के साथ-साथ शैक्षणिक स्तर में सुधार और जागरुकता लाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान विवाह योग्य युवक-युवतियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.