लातेहार, जनवरी 5 -- चंदवा, प्रतिनिधि। शौंडिक जायसवाल समाज चंदवा ने सोमवार को शिव मंदिर थाना टोली परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सतेंद्र प्रसाद साहू ने की। इस अवसर पर हाल ही में दिवंगत समाज के वरिष्ठ सदस्य चंद्रिका अग्रवाल (80 वर्ष) एवं विश्वनाथ जायसवाल (70 वर्ष) को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। समाज के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने कहा कि असमय होने वाली मौतों से समाज को गहरा आघात पहुंचता है। शौंडिक जायसवाल समाज इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहयोग करता रहेगा। सभा के अंत में समाज की ओर से सभी शोक संतप्त परिवारों को संबल देने का भरोसा दिलाया गया।...