सिद्धार्थ, मार्च 26 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ में चार पेट्रोलपंप मौजूद हैं। तीन ड्राई हो चुके हैं एक पर मिल रहा है लेकिन काफी अधिक भीड़ होने से अफरा-तफरी मची हुई है। लोग पेट्रोल-डीजल पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर मंगलवार शाम से ही भारी भीड़ जमा होने लगी थी। बुधवार को और स्थित तक खराब हो गई जब एक-एक कर तीन पंप ने पेट्रोल नहीं का बोर्ड लगा दिया। पेट्रोल नहीं होने की जानकारी के बाद वहां पर सन्नाटा पसर गया। एक पंप जहां पर पेट्रोल मिल रहा है वहां पर काफी ज्यादा भीड़ जमा हो गई। हर कोई बाकी स्थानों पर ड्राई होने की वजह से वहां पर पहुंच रहा है इससे अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस प्रशासन भीड़ को कंट्रोल करने में लगी है। लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...