बरेली, अप्रैल 6 -- समुदाय विशेष के शोहदे युवती को धमकाकर शादी का दबाव बनाकर परेशान करने लगे। इस पर उसने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की। सुभाषनगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी 30 अप्रैल को होनी है। मगर इसी बीच मोहल्ले में ही रहने वाले समुदाय विशेष के युवक शाहिद रज्जाक नाम के युवक ने उनकी बेटी को फोन करके शादी करने का दबाव बनाया। बेटी ने इनकार किया तो आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर उनकी बेटी ने दो अप्रैल की शाम तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की। उन्होंने बेटी को गंभीर हालत में मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर वह बेटी को बदायूं रोड के निजी अस्पताल ले आए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.