चित्रकूट, दिसम्बर 21 -- चित्रकूट। संवाददाता मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना एवं बहिल पुरवा थाने की एंटी रोमियो टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबरों व कानूनी प्राविधान की जानकारी दी। अवगत कराया कि सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए महिला हेल्पडेस्क बनाया गई है। टीमों ने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शोहदों व मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए चेकिंग कर लोगों से पूछताछ की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.