कार्यालय संवाददाता, जून 10 -- यूपी के आगरा में ताजगंज क्षेत्र में शोहदे से परेशान एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि एक युवक बेटी के पीछे पड़ा था। दोस्ती न करने पर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देता था। पिता की तहरीर पर कच्ची सराय निवासी आरोपित रोहन पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ताजगंज लच्छीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी ने इसी साल 70% अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की थी। बीएससी में प्रवेश के लिए फार्म भरा था। पिता का आरोप है कि बेटी को कच्ची सराय गोबर चौकी निवासी रोहन पिछले डेढ़ साल से परेशान कर रहा था। स्कूल और कोचिंग जाते समय रास्ता रोक लेता था। धमकी देता था। बेटी दहशत में थी। पिता ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने युवक को समझाया। उसके घरवालों से भी बात की। मगर आरोपित की हर...