उरई, अप्रैल 4 -- उरई। जिला परिषद चौराहे पर शनिवार शाम उस समय एक मनचले को महिलाओं ने बीच चौराहे पर पकड़कर चप्पलों से पीट दिया। मौके पर देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। ग्राम नूरपुर की एक महिला के साथ युवक ने अभद्र टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। इस हरकत से आक्रोशित महिला ने तुरंत विरोध जताया और आसपास मौजूद अन्य महिलाओं को बुलाकर युवक को पकड़ लिया। इसके बाद महिलाओं ने बीच चौराहे पर ही उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना के दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, इसका फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...