कौशाम्बी, जुलाई 6 -- करारी थाना क्षेत्र की एक छात्रा का शोहदे ने स्कूल जाना दूभर कर दिया है। वह आए दिन रास्ता रोककर छेड़खानी करता है। पीड़िता के साथ उसके पिता को भी जानलेवा धमकी देता है। जबरन शादी करने का दबाव बनाता है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। पीड़ित के मुताबिक, चरवा थाना क्षेत्र के मौली गांव का रहने वाला महेंद्र उर्फ मंजीत पुत्र सियाराम काफी दिनों से छात्रा के पीछे पड़ा हुआ है। वह आए दिन स्कूल आते-जाते वक्त रास्ता रोककर छेड़खानी व अश्लील इशारे करता है। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी देता है। छात्रा के पिता को भी फोन पर धमकाता है। कहता है कि शादी नहीं की तो बेटी को घर से उठा ले जाएगा। परेशान छात्रा अब...