कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर, संवाददाता। कर्नलगंज में एक युवती को फेसबुक में दोस्ती करना भारी पड़ गया। बातचीत बंद होने से बौखलाए शोहदे ने युवती का रास्ता रोक पहले हाथ पकड़ लिया, फिर गाली-गलौज कर बात न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के आदेश पर रिपोर्ट कराई है। कर्नलगंज में रहने वाली युवती की तहरीर के मुताबिक, हाल ही में फेसबुक से उसकी दोस्ती अरमान राणा उर्फ सुवालेह से हुई थी। चैट के बाद फोन पर बातचीत होना शुरू हो गई। इस दौरान उसकी हरकतें ठीक न लगने पर बात करना बंद कर दिया। इसके बाद अरमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर अभद्र कमेंट किया। आरोप है कि पांच फरवरी को बीएनएसडी कॉलेज वाली गली में जबरन रास्ता रोक गाली-गलौज कर बात न करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मा...