अररिया, जनवरी 25 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। नाई समाज की फारबिसगंज शाखा के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को स्थानीय जेपी सभा भवन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता समाजक मार्गदर्शक संरक्षक मुन्ना ठाकुर एवं संचालन पार्षद नंदन ठाकुर रॉकी ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर प्रसाद साह,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा,जदयू नेता किशोर राय, अरुण निराला, नाई समाज के कार्यकारी अध्यक्ष किशोर ठाकुर,उपाध्यक्ष बिजेंद्र ठाकुर, सन्नी ठाकुर, योग नारायन ठाकुर, महेंद्र ठाकुर आदि ने जननायक स्व.ठाकुर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर वक्ताओं ने जननायक के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर शोषित वंचित सभी जाति के लोंगो के म...