बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- फोटो : मंत्री श्रवण-बिहारशरीफ के दीपनगर में शनिवार को जगदेव प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर में जदयू की ओर से जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनायी गयी। यह भी पढ़ें- बिहार सरकार ने शिक्षा को विकास और सामाजिक परिवर्तन की प्राथमिकता बनाया : नीतीश जगदेव प्रसाद की श्रद्धांजलि कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जगदेव बाबू शोषितों-पिछड़ों और वंचितों के हितैषी थे। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू को बिहार का लेनिन कहा जाता है। उन्होंने गरीबों के हक के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। जगदेव प्रसाद के विचार आज भी जिंदा हैं। उनके...