रायबरेली, जुलाई 26 -- रायबरेली, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में "संविधान मानस्तम्भ स्थापना दिवस" पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर बीरेंद्र यादव ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 26 जुलाई को महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित 'आरक्षण' को कोल्हापुर के महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया था। देश में 26 जुलाई के दिन ही 'आरक्षण देने का शुभारंभ' हुआ था। सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था जो आगे चलकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से हमारे देश के संविधान में एक जनाधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना। देश के लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्...