गया, सितम्बर 6 -- डुमरिया के पिच प्लांट परिसर में रविवार को शोषितों के ध्वजवाहक, बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश दास और कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमर खान उर्फ टीका खान ने दीप प्रज्ज्वलित और फीता काटकर किया। इसके बाद जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रौशन मांझी ने की, जबकि संचालन साजिद अहमद बागी ने किया। पूर्व विधायक सतीश दास ने कहा कि 52 वर्ष पहले पुलिस ने गोली मारकर जगदेव प्रसाद की हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- Gaya News: अमर शहीद जगदेव बाबू ने शोषित समाज को जगाया उनके संघर्ष और शहादत से समाज को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जगदे...