धनबाद, जून 16 -- मजदूर नेता व झरिया के पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि सोमवार को झरिया-कतरास मोड़ पर मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही समर्थकों और आम लोगों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर अखंड कीर्तन, श्रद्धांजलि सभा हुई। साथ ही रक्तदान शिविर और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। समारोह के दौरान कतरास मोड़ पर स्थापित सूर्यदेव सिंह की आदमकद प्रतिमा पर उपस्थित परिजनों और नेताओं, मजदूरों, बीसीसीएल, नगर निगम के कई अधिकारियों, बिहार के आरा सहित झारखंड के विभिन्न जिलों, पश्चिम बंगाल से आए लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सूर्यदेव सिंह केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि शोषितों और गरीबों के सच्चे रक्षक थे। उन्होंने कोयलांचल के मजदूरों को उनका हक और सम्मा...